Tuesday, February 17, 2026

              KORBA : सेवा भारती मातृछाया को निगम ने दिया 51 हजार रू. का अनुदान

              • महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने संस्था के पदाधिकारियों को दी अनुदान राशि

              कोरबा (BCC NEWS 24): महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत द्वारा सेवाभावी व अनाथ बच्चों को सहारा देने वाली संस्था सेवा भारती मातृछाया को 51 हजार रूपये अनुदान दिए जाने की, की गई घोषणा को पूरी करते हुए निगम द्वारा उक्त सेवाभावी संस्था को उक्त अनुदान राशि प्रदान की गई। गुरूवार को महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने निगम कार्यालय स्थित अपने कक्ष में संस्था के पदाधिकारियों को उक्त अनुदान राशि की आर.टी.जी.एस. कापी प्रदान की गई। संस्था के पदाधिकारियों ने महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय को उक्त अनुदान राशि दिए जाने हेतु धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी संस्था को सेवा कार्यो हेतु आवश्यक सहयोग की कामना की। यहॉं उल्लेखनीय है कि कोरबा शहर में बुधवारी बाईपास रिकांडो रोड कुंआभट्टा मुख्य मार्ग पर सेवा भारती मातृछाया संस्था संचालित है, यह संस्था मातृछाया प्रकल्प के तहत 0 से 06 वर्ष आयु वर्ग के अनाथ, बेसहारा व परित्यक्त बच्चों का पालन पोषण करती है, वर्तमान में उक्त संस्था में 14 अनाथ बच्चे रह रहे हैं, जिनका उचित पालन पोषण संस्था के द्वारा किया जा रहा है।

              सेवा भारती संस्था के द्वारा सम्पूर्ण कोरबा जिले हेतु ’’ मोक्षरथ ’’ भी संचालित किया जा रहा है तथा घर से मुक्तिधाम तक दिवंगत शरीर ले जाने की निःशुल्क सुविधा ’’ मोक्षरथ ’’ में उपलब्ध कराई जा रही है। विगत दिनों संस्था द्वारा आयोजित दत्तक ग्रहण कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत द्वारा उक्त संस्था के सेवाभावी कार्यो के लिए निगम से 51 हजार रूपये अनुदान दिए जाने की घोषणा की गई थी, विगत दिनों सम्पन्न मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णय एवं नगर पालिक निगम अधिनियम में वर्णित प्रावधानों के तहत आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने उक्त अनुदान राशि प्रदान करने की त्वरित कार्यवाही की, गुरूवार को महापौर श्रीमती राजपूत ने नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित अपने कक्ष में सेवा भारती के सदस्यों अभिषेक शर्मा व उमेश सोनी को उक्त अनुदान राशि की आर.टी.जी.एस. कापी प्रदान की।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories