KORBA : निगम के ई.ई.एम.एन. सरकार व अभियंता अरूण बघेल हुए सेवानिवृत्त

        • आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई की उपस्थिति में अधिकारी कर्मचारियों ने दी विदाई, किया सम्मान

        कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम कोरबा के कार्यपालन अभियंता श्री एम.एन.सरकार एवं अभियंता श्री अरूण बघेल आज अपनी दीर्घकालीन सेवा के पश्चात निगम की सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभागार में आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई की विशेष उपस्थिति में निगम के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अपने उक्त दोनों साथी अधिकारियों का सम्मान करते हुए उन्हें विदाई दी गई तथा निगम की सेवा के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यो व उपलब्धियों को स्मरण किया गया। आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने उक्त दोनों अधिकारियों का सम्मान करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी तथा उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

        इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता एम.के.वर्मा, उपायुक्त पवन वर्मा, कार्यपालन अभियंता ए.के.शर्मा, भूषण उरांव, अखिलेश शुक्ला, राकेश मसीह, एन.के.नाथ, प्रकाश चन्द्रा, तपन तिवारी, अजीत तिग्गा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, लेखाधिकारी अशोक देशमुख, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, सहायक लेखाधिकारी प्रदीप सिकदर, निगम सचिव रामेश्वर कंवर, कार्यालय अधीक्षक अरविंद वानखेडे़, उत्तम साहू, सहायक अभियंता योगेश राठौर, सुनील तांडे, मोतीलाल बरेठ, राहूल मिश्रा, रमेश सूर्यवंशी, आकाश अग्रवाल, विनोद गोंड़, सोमनाथ डेहरे, अभय मिंज, गोयल सिंह विमल, अंजूलता तिग्गा, अनिरूद्ध शुक्ला, अरूण मिश्रा, आनंद दुबे, हेमंत गभेल, सरस देवांगन, .शांतिलाल सोनी, रामकृष्ण सोनी, दीनदयाल साहू, अरूण वर्मा, हिमांशु राठौर, दिवाकांत जायसवाल, रामसिंह नेताम, अजय शुक्ला, जी.एस.चंदेल, गोविंद पालीवाल, भानू साहू, सुशील तिवारी, गंगा तिवारी, एच.डी.महंत, सौरभ रात्रे, मनोज श्रीवास आदि सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने उक्त सेवानिवृत्त अभियंताओं का सम्मान किया तथा उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन निगम के कार्यपालन अभियंता श्री अखिलेश शुक्ला के द्वारा किया गया।



                Hot this week

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                Related Articles

                Popular Categories