Saturday, February 14, 2026

              कोरबा: गौ सेवकों ने रोका गौ तस्करी… झारखंड नंबरप्लेट की घूम रही थी 3 गाड़ियां, शक पर 12 गाय बरामद; दो की मौत

              कोरबा: जिले के पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पाथा में गौ तस्करी करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की मदद से गौ सेवकों ने गौ तस्करी करते हुए एक पिकअप को पकड़ा। जिसमें 12 गाय भरी गई थी। बरामद गायों में 2 की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

              मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 1 बजे झारखंड नंबर प्लेट की 3 गाड़ी पाथा ग्राम मे घूम रही थी। इसमें 2 पिकअप और 1 कार शामिल थी। कुछ स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और मामले में बिना देर किए गौ सेवकों को सूचना दी गई। सूचना के बाद गौ सेवक मौके पर पहुंचे और वाहनों को पकड़ने का प्रयास किया।

              बांगो थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा

              बांगो थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा

              1 पिकअप और 1 कार मौके से फरार

              तस्करों की संख्या लगभग 10 से 15 लोगों की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तस्करों के पास धारदार हथियार भी थे। वहीं गौ सेवकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन तस्करी में शामिल 1 पिकअप और 1 कार भागने मे कामयाब हो गए। वहीं एक पिकअप वाहन को छोड़कर चालक फरार हो गए। उस वाहन को पकड़कर 112 को सूचना दी गई।

              गौ तस्करी में दो गायों की मौत।

              गौ तस्करी में दो गायों की मौत।

              रस्सी से बांधा गया मवेशियों को

              पकड़ी गई पिकअप वाहन झारखंड का होना बताया जा रहा है। पिकअप से 12 गाय बरामद किए गए। पिकअप समेत गायों कों ट्रैक्टर की मदद से बांगो थाना लाया गया। इस दौरान कुछ गायों की हालत गंभीर थी, जिन्हें बड़ी बेरहमी से रस्सी से पैर और गले को बांधा गया था। गौ सेवकों ने पशु चिकित्सकों को बुला सभी मवेशियों का इलाज कराया।

              गौ सेवकों ने गौ तस्करी करते एक गाड़ी पकड़ा।

              गौ सेवकों ने गौ तस्करी करते एक गाड़ी पकड़ा।

              2 गाय की मौत

              बरामद गाय में 2 की मौत हो चुकी थी। गौ सेवकों ने क्षेत्र में हो रहे गौ तस्करी को लगाम लगाने व पकड़ी गई पिकअप के मालिक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बांगो थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। मामले की शिकायत मिलने के बाद आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories