Korba Crime News : पुलिस के घर चोरी, ASI का परिवार घूमने गया था मॉल, तभी चोरों ने घर में घुसकर लाखों का सामान किया पार

        कोरबा: जिले में चोरों ने पुलिस के घर को ही अपना निशाना बना लिया। चोरों ने कुसमुंडा थाने में पदस्थ ASI राकेश गुप्ता के घर सोने-चांदी के गहनों समेत लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली। राकेश गुप्ता का घर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सीएसईबी काॅलोनी में है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

        जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा थाने में पदस्थ असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राकेश गुप्ता शनिवार रात ड्यूटी पर थे, वहीं पूरा परिवार पॉम मॉल घूमने के लिए गया हुआ था। इसी बात का फायदा उठाकर चोर उनके CSEB कॉलोनी स्थित घर में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया।

        सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुटी।

        सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुटी।

        संदिग्धों से पूछताछ

        परिवार जब मॉल से घूमकर वापस आया, तब घर में चोरी का पता चला। इसके बाद तुरंत उन्होंने राकेश गुप्ता को खबर दी। वे घर पहुंचे और फिर सिविल लाइन थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घर से गहने, नगद और सामान समेत लाखों का सामान गायब है। डॉग स्क्वॉड ने भी घटनास्थल की जांच की। फिलहाल संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

        सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही पुलिस

        पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। आशंका है कि चोर कोई जानने वाला हो सकता है, जिसे ये पता था कि परिवार मॉल घूमने के लिए गया है और घर में कोई नहीं है।



                Hot this week

                KORBA : शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

                ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नवाचार...

                KORBA : जिला चिकित्सालय में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

                कोरबा (BCC NEWS 24): कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

                Related Articles

                Popular Categories