कोरबा: सड़क हादसे में CSEB कर्मचारी की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था मृतक, भारी वाहन के चपेट में आने से गई जान, चालक फरार

              कोरबा: जिले के दर्री थाना क्षेत्र में सीपेड के पास सड़क पर एक बाइक सवार खून से लथपथ पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना 112 और दर्री पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने पाया कि बाइक क्षतिग्रस्त थी और सवार की मौत हो चुकी थी। शव को जिला मेडिकल कॉलेज के शव कक्ष में रखवाया गया।

              मृतक की पहचान 26 वर्षीय दीपेंद्र पटेल के रूप में हुई, जो कटघोरा के बरपाली गांव का निवासी था। पुलिस ने उसके परिजनों को फोन पर घटना की सूचना दी।

              घर से ड्यूटी के लिए निकला था

              जानकारी के अनुसार, दीपेंद्र पटेल कल रात करीब 10 बजे अपने घर बरपाली से दर्री स्थित सीएसईबी पावर प्लांट में ड्यूटी के लिए निकला था। सीपेड के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

              दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दीपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। उसके चेहरे और सीने पर गंभीर चोटें आई थीं।

              घर का इकलौता कमाने वाला था

              परिजनों ने बताया कि, दीपेंद्र सीएसईबी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था। घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। वह रोज की तरह रात में खाना खाने के बाद ड्यूटी के लिए निकला था। परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी मिली और वे मौके पर पहुंचे, जहां दीपेंद्र की मौत हो चुकी थी।

              पुलिस के अनुसार, दीपेंद्र पटेल की मौत सड़क हादसे में हुई है। हालांकि, यह दुर्घटना कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय है। पुलिस ने फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


                              Hot this week

                              KORBA : आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

                              कोरबा (BCC NEWS 24): कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल...

                              Related Articles

                              Popular Categories