KORBA : साइकिल की सवारी सुरक्षित सस्ती स्वास्थ्य तथा स्वच्छ पर्यावरण के अनुकूल इसे अपनाना जरूरी

          रासेयो छात्राओं ने साइकिल रैली द्वारा सन्देश देते हुए  कोरबा शहर का भ्रमण

          कोरबा (BCC NEWS 24): युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर विश्व साइकिल दिवस पर शहरवासियों को सुरक्षित व पर्यावरण के अनुकूल आवागमन के साधन साइकिल की सवारी के प्रति ध्यान आकृष्ट करने के लिए   साइकिल रैली का आयोजन किया । राष्ट्रीय सेवा योजना के  जिला संगठक वाय के तिवारी के नेतृत्व  तथा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सविता पाठक व शिवकुमार साहू की संगठन व्यवस्था में प्रेरक नारों का वाचन करते हुए स्वयंसेवकों ने कोरबा शहर का भ्रमण किया।

          सर्वप्रथम शासकीय साडा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित स्वयंसेवकों को फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज को चरितार्थ करते हुए  पीटी व्यायाम व खड़े होकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास कराया गया। रासेयो जिला संगठक वाय के तिवारी ने 1817 में प्रथम साइकिल निर्माण का इतिहास, सतत अनुसंधान व सुधार, संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा साइकिल दिवस मनाए जाने की आवश्यकता व इस वर्ष के थीम की थीम हरियाली भरे भविष्य के लिए साइकिल चलाना की जानकारी प्रदान कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया तथा सुरक्षा सड़क सुरक्षा जागरूकता के नियमों, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर की जानकारी प्रदान कर सुरक्षित वाहन चलाने की शपथ दिलवाई गई।

          रासेयोअधिकारियों श्रीमती सविता पाठक तथा एस के साहू के साथ स्वयंसेवकों ने साडा कन्या विद्यालय से साइकिल रैली प्रारंभ की जो  सी एस ई बी चौक, टीपी नगर चौक, पावर हाउस रोड, पवन टॉकीज़ फ़ाटक से वापस लौटकर डीएम रोड, राम दरबार, लालू राम कॉलोनी, नया बस स्टैंड  ट्रांसपोर्ट नगर को पार करते हुए साडा कन्या विद्यालय के प्रांगण में समाप्त हुई साइकिल रैली के दौरान  स्वयंसेवकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, तथा नशा मुक्ति के प्रेरक तारों का वाचन करते हुए संदेश देने का कार्य किया गया।  साइकिल रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों ने सस्ती सुरक्षित सादगी स्वास्थ्य तथा स्वच्छ पर्यावरण के अनुकूल वाहन को अपनाने का आग्रह करते हुए आज के वैश्विक परिवेश में इसकी महती आवश्यकता को उजागर किया।

          विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर प्रेरक कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य श्री रणधीर सिंह, के एन कॉलेज के स्वयंसेवक किशोर चौहान प्रियांशु मिश्रा साडा कन्या विद्यालय के लोकेशना साहू, आकृति साहू, कृति सोनी, यामिनी साहू, गुनगुन, शोभा सिंह,  रंजना, सरिता, यामिनी केसरवानी, रजिया खातून आदि का सक्रिय योगदान रहा।  स्वयंसेवकों को धरती माता की सुंदरता, पवित्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु पर्यावरण तथा जल संरक्षण के कार्यों में सतत प्रयत्नशील रहकर समाजहित में  कार्य करने के लिए  प्रेरित किया गया।

          रामदरबार में की पूजा अर्च

          साइकिल रैली में शामिल स्वयंसेवकों ने डीडी एम रोड  में स्थापित श्री राम दरबार मे   मंत्रोचार के साथ पूजन व प्रार्थना किया तथा वैश्विक शांति व विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रार्थना की। 



                    Hot this week

                    KORBA : सड़कों पर मवेशियों के विचरण व उचित व्यवस्थापन ना करने पर कलेक्टर सख्त

                    सीएमओ कटघोरा व छुरीकला को कारण बताओ नोटिस जारीकोरबा...

                    KORBA : संवेदनशीलता के साथ दिव्यांगजनों की जरूरतों पर त्वरित पहल

                    कलेक्टर जनदर्शन में 6 दिव्यांगों को तत्काल मिले सहायक...

                    KORBA : छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित

                    छात्रावास में अनुचित व्यवहार की जांच के बाद की...

                    KORBA : महापौर ने किया एमआईसी का विस्तार

                    कोरबा (BCC NEWS 24): महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने...

                    Related Articles

                    Popular Categories