कोरबा: डीएवी की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… 11वीं कक्षा की थी विद्यार्थी; सुसाइड नोट में लिखा- मां आई लव यू, इस कदम के लिए मुझे माफ करना

              कोरबा: जिले के दीपका थाना क्षेत्र में कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली एक स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। SECL कर्मी की बेटी ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया, इस बात का पता नहीं चल सका है। छात्रा SECL के विभागीय काॅलोनी ऊर्जा नगर में अपने परिजनों के साथ रहती थी। मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

              दीपका थानांतर्गत SECL के विभागीय काॅलोनी ऊर्जा नगर में गुरुवार को डीएवी पब्लिक स्कूल की 11वीं की छात्रा कुमारी गार्गी ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में ही फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। गुरुवार सुबह जब परिजन उसके कमरे में गए, तो उसे फांसी से लटकता हुआ पाया। आनन-फानन में एसईसीएल कर्मी पिता रोहित नारंग ने पुलिस को सूचना दी।

              घर के बाहर जमा पड़ोसी।

              घर के बाहर जमा पड़ोसी।

              मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को फांसी के फंदे से उतरवाया और घटनास्थल की जांच की। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें छात्रा ने अपनी मां को आई लव यू कहते हुए उनसे इस आत्मघाती कदम के लिए माफी मांगी है। उसने कहा कि मां आई लव यू, मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं और इस कदम के लिए आपसे माफी चाहती हूं।

              छात्रा कुमारी गार्गी।

              छात्रा कुमारी गार्गी।

              मृत छात्रा के पिता रोहित नारंग ने बताया कि गार्गी पढ़ाई-लिखाई में होशियार थी। कुछ ही दिनों में उसके फाइनल एग्जाम होने वाले थे, जिसकी तैयारी में वो लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि बुधवार रात उससे बात हुई थी, जिसमें बिल्कुल ऐसा नहीं लगा कि वो इस तरह का कोई कदम उठा सकती है। उन्होंने कहा कि सुबह 5 बजे जब वे बेटी के कमरे में आए, तो पंखे पर चुन्नी से लटकी हुई उसकी लाश मिली।

              वहीं छात्रा का बड़ा भाई, जो बाहर रहकर पढ़ाई करता है, उसने बताया कि रात में गार्गी से उसकी फोन पर बात हुई थी। उसने बताया कि वो बिल्कुल ठीक है। उसने मेरा भी हालचाल जाना और थोड़ी-बहुत बात करके फोन रख दिया। वो फोन पर पूरी तरह से नॉर्मल लग रही थी। उसे भी नहीं पता कि उसकी बहन ने सुसाइड जैसा कदम कैसे उठा लिया।

              छात्रा का शव।

              छात्रा का शव।

              पुलिस ने कहा कि छात्रा ने खुदकुशी क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उसके दोस्तों से भी जानकारी ली जाएगी कि कहीं स्कूल में तो उसे कोई दिक्कत नहीं थी या पढ़ाई या किसी और बात का तनाव तो नहीं था। फिलहाल उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर

                              हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : स्व-सहायता समूह से की बदौलत बनीं ‘लखपति दीदी’

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम...

                              रायपुर : रविशंकर सागर परियोजना मरम्मत के लिए 2.92 करोड़ की

                              पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृतिबांध होगी सुरक्षित और मजबूतरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories