Monday, February 23, 2026

              कोरबा: तालाब में मिली व्यक्ति की लाश… किनारे पर पड़े मिले कपड़े, नहाते वक्त डूबकर मौत होने की आशंका

              कोरबा: जिले के बांधापारा तालाब में मंगलवार को एक शख्स की लाश मिली। मंगलवार सुबह जब लोग तालाब में नहाने के लिए पहुंचे, तो इस दौरान उनकी नजर लाश पर पड़ी। मामला मोंगरा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, अरुण नायक (40) कुसमुंडा के प्रेम नगर का रहने वाला था। वो मोंगरा के सुलभ शौचालय में काम करता था और प्रेम नगर से रोज यहां आना-जाना करता था। मंगलवार सुबह उसकी लाश बांधापारा तालाब में मिली, वहीं उसके कपड़े तालाब के किनारे पड़े हुए मिले हैं।

              पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

              पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

              गांव के कोटवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। आशंका जताई जा रही है कि कपड़े उतारकर अरुण नहाने के लिए तालाब में उतरा होगा, लेकिन पैर फिसल जाने के चलते गहराई में जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई।

              कोरबा जिले के बांधापारा तालाब में मंगलवार को एक शख्स की लाश मिली।

              कोरबा जिले के बांधापारा तालाब में मंगलवार को एक शख्स की लाश मिली।

              वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की असल वजहों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बागबाहरा के 132/33 केवी उपकेंद्र की क्षमता 126 एमवीए पहुंची

                              ओवरलोड से राहत, अब 63 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर...

                              रायपुर : सुकमा की 33 पंचायतों में मिशन कनेक्ट के तहत प्रशासन की दस्तक

                              अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँवशासकीय...

                              रायपुर : मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

                              हर घर जल आपूर्ति से पोंगाभेज्जी के ग्रामीण प्रसन्न विकास...

                              रायपुर : वन परिक्षेत्र अधिकारी से आहरण-संवितरण अधिकार छीना

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कोण्डागांव वनमण्डल के मर्दापाल परिक्षेत्र...

                              Related Articles

                              Popular Categories