कोरबा: घर में SECL कर्मचारी की मिली लाश… हार्ट अटैक से मौत की आशंका, पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा, तो बिस्तर पर दिखाई दिया शव

              कोरबा: जिले के आदर्श नगर के एम- 892 में रहने वाले SECL कर्मचारी घूरन सिंह कंवर की लाश संदिग्ध हालत में उनके घर से मिली है। घूरन सिंह यहां अकेला ही रहता था। उसके पति-बच्चे सूरजपुर जिले के बांकीपुर में रहते हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, आदर्श नगर के एम- 892 में SECL कर्मचारी घूरन सिंह कंवर अकेला रहता था। काम पर से लौटने के बाद वो 5 अगस्त की शाम से ही दिखाई नहीं दिया था। किसी अनहोनी की आशंका पर रविवार सुबह पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा, तो वो बिस्तर पर सोया हुआ दिखाई दिया।

              पड़ोसियों ने घूरन को बहुत आवाज लगाई, लेकिन न तो वो उठा और न तो किसी बात का जवाब दिया। इसके बाद लोगों ने कुसमुंडा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

              मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

              मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

              कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत होना लग रहा है। शव को फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजहों का पता चल सकेगा। मृतक की पत्नी और परिजनों को सूचना दे दी गई।

              घटनास्थल पर जुटे आसपास के लोग। पुलिस ने पड़ोसियों का बयान भी दर्ज किया।

              घटनास्थल पर जुटे आसपास के लोग। पुलिस ने पड़ोसियों का बयान भी दर्ज किया।

              पत्नी, बच्चे और परिजन सूचना मिलने पर आदर्श नगर स्थित क्वार्टर में पहुंचे। पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया है। परिजनों ने बताया कि घूरन सिंह 7-8 साल पहले कुसमुंडा में ट्रांसफर होकर आए थे। वे एसईसीएल में डंपर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ थे। कुछ समय पहले उनकी पोस्टिंग डीजल सेक्शन में हुई थी। उनकी मौत पर कुसमुंडा प्रबंधन ने शोक व्यक्त किया है। पत्नी ने बताया कि वो सूरजपुर के बांकीपुर गांव में खेती का काम देखती है। पुलिस ने कहा कि मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही चल पाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : खेती में तकनीक का उपयोगः किसानों ने ड्रोन से खरपतवार

                              नाशक का छिड़काव कर 40 हेक्टेयर में बचाया समय और...

                              KORBA : सेवा सेतु – हर नागरिक तक सरल, सहज और समयबद्ध सेवाएँ

                              समय पर निवास एवं आय प्रमाण पत्र मिलने से...

                              Related Articles

                              Popular Categories