कोरबा: यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, रास्ता रोककर दो युवकों ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर सरिए से किया हमला, दाहिना पैर फ्रैक्चर हुआ, कोरबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती

              कोरबा: जिले में यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया पर गुरुवार रात को जानलेवा हमला हुआ। जब वो बाइक पर सवार होकर बालको से घर लौट रहे थे, तो तानसेन चौक के पास उन्हें दो युवकों ने रोका और शराब के लिए पैसों की मांग की गई। मना करने पर दोनों आरोपियों ने सरिया से हमला कर दिया।

              घटना में चौरसिया का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। आरोपियों की पहचान राजेश कसेर (22) और शराफत (26) के रूप में हुई है। राजेश शराब दुकान के पास चखना और चिकन सेंटर में काम करता है।

              यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया।

              यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया।

              शराब के लिए पैसे मांगे

              घटना के समय राजेश ने नितिन चौरसिया को रोका और शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर उसने जबरन जेब से पैसे निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान उसका साथी शराफत भी वहां पहुंच गया।

              पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया

              दोनों ने मिलकर पूर्व जिलाध्यक्ष पर सरिया से हमला कर दिया और फरार हो गए। इसके बाद घायल ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

              सरिए से हमले में दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया।

              सरिए से हमले में दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया।

              सिविल लाइन थाने भेजी जाएगी केस डायरी

              इस पूरे मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर बयान दर्ज किया गया है। आगे जांच के लिए सिविल लाइन थाना पुलिस को केस डायरी भेजी जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मजबूत हो रही खेती

                              सीधे बैंक खाते में मिल रही राशि से किसानों...

                              रायपुर : नैनो उर्वरकों ने बदली खेती की तस्वीर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों...

                              रायपुर : तीन माह में 49 वाहन राजसात, जल्द होगी नीलामी

                              शराब के अवैध परिवहन का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories