कोरबा: कांग्रेस शासन में हुआ दर्री क्षेत्र का विकास… युवा अपनी उर्जा का उपयोग सही कार्यों में लगायें

              कोरबा (BCC NEWS 24): युवा अपनी शक्ति को रचनात्मक कार्यो में लगायें और उन्हे नशे से दूर रहना चाहिए। वार्ड क्र. 51 लाटा में आयोजित घर घर कांग्रेस अभियान के तहत बैठक को संबोधित करते हुए नगर निगम के पूर्व सभापति व प्रभारी संतोष राठौर ने व्यक्त किये उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है कि युवा शक्ति अपनी ताकत को पहचाने और उसका सही उपयोग करे। राज्य शासन द्वारा युवाओं के लिये बेहतर योजनएं संचालित की जा रही है जिसमें रोजगार दिलाने से लेकर बेरोजगारी भत्ता तक प्रदान किया जा रहा है। ऐसी योजनओं का लाभ युवाओं को उठाना चाहिए।

              सहप्रभारी बंटी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण और शहरी आवास का अधिकार राज्य सरकार द्वारा एक अधिनियम बुलाकर लाया जाएगा जिसमें 5 सदस्यीय परिवार को घर एवं बाड़ी के लिये भूमि प्रदान की जायेगी। उन्होने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज दर्री क्षेत्र में विकास कार्य व्यापक पैमाने में हुए हैं यह शहर विधायक के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। खासकर दर्री क्षेत्र में सड़कों का जो कार्य हुआ है वह उल्लेखनीय है। अब आसानी से आवागमन हो रहा है। इसके लिए मंत्री जी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होने लोगों से कांग्रेस के सहयोग की अपील की। इस मौके पर सुरेश पटेल सहायक प्रभारी, शंकर भारती, रामायण दास, आर एस जायसवाल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              रायपुर : परमेश्वरी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 1.80 करोड़ स्वीकृत

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय...

                              रायपुर : खरीफ सीजन से पहले उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन सख्त

                              16 दुकानों का निरीक्षण, अनियमितता पर 5 को कारण...

                              रायपुर : फसल विविधीकरण से समृद्धि की ओर बढ़ते कदम

                              किसानों को 314 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता कृषक...

                              रायपुर : नक्सल क्षेत्र में उम्मीद की नई किरण

                              पक्का घर बना सम्मानजनक जीवन का आधाररायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories