कोरबा: जिले में डायरिया का प्रकोप, 2 लोगों की गई जान, 12 से अधिक बीमार, सभी का इलाज जारी

              कोरबा: जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ते जा रहा है। अब तक 2 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 12 से अधिक लोग बीमार हैं। यह मामला पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पाली का है।

              जानकारी के मुताबिक, संपत्त सिंह (60) को समय पर इलाज नहीं मिलने से 24 घंटे के भीतर ही उनकी मौत हो गई। जबकि रविवार को बाबू लाल गोड़ की जान चली गई। दोनों दर्री पारा मोहल्ले के रहने वाले थे।

              जबकि इस मोहल्ले में रहने वाले गनपत, सुकरिया बाई, राम लाल देवशनिया, मान सिंह, नीरा बाई सोहन, पार्वती, सावित्री, राजु, हिरमतिया ज्ञान सिंह, काजल रूप सिंह और तिलेश्वर बीमार हैं। सभी का पोड़ी उपरोड़ा में इलाज चल रहा है।

              मृतक परिवार ने की आर्थिक सहायता की मांग

              260 की आबादी वाले दर्री पारा में स्थिति गंभीर है। यहां के प्राथमिक विद्यालय में 32 छात्रों में से केवल 5 बच्चे ही आ रहे हैं। प्रधान पाठक जय कुंवर ने इस कमी की पुष्टि की है।

              पाली उप स्वास्थ्य केंद्र के आरएचओ आनंद कुमार सोरठे ने बताया कि करीब एक दर्जन मरीजों को पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। मृतक संपत्त सिंह के परिवार ने शासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। स्थिति इतनी विकट है कि अभी तक क्रिया-कर्म भी नहीं किया जा सका है।


                              Hot this week

                              रायपुर : साड़ी गुणवत्ता पर सरकार सख्त

                              मंत्री राजवाड़े के निर्देश पर जांच तेजप्रबंध संचालक खादी...

                              रायपुर : डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              Related Articles

                              Popular Categories