KORBA : डिजिटल जनगणना-2027 : पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य संपादित कराते हुये त्रुटिरहित जनगणना कार्य सुनिश्चित करायें प्रगणक – कलेक्टर

              कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्वामी आत्मानंद शा.उ.मा.वि.एन.सी.डी.सी. विद्यालय पहुंचकर जनगणना प्रशिक्षण कार्य का किया सघन निरीक्षण

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जनगणना कार्य में संलग्न समस्त प्रगणकों को निर्देशित करते हुये कहा है कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, अतः हमारा दायित्व है कि हम जनगणना से जुडे़ सभी कार्यो को पूरी तत्परता व निष्ठा के साथ संपादित करायें। उन्होने प्रगणकों से कहा कि जनगणना कार्य के संबंध में दिये जा रहे प्रशिक्षण को पूर्ण रूप से आत्मसात करें, कार्य की बारीकियों पर ध्यान दें, पूरी कार्यकुशलता व निष्ठा के साथ कार्य संपादित करते हुये त्रुटि रहित जनगणना का कार्य सुनिश्चित करायें। उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण 2027 के प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रगणकों को दिये। यहॉं उल्लेखनीय है कि जनगणना-2027 के परिप्रेक्ष्य में नगरीय निकाय कोरबा क्षेत्र के प्रगणकों एवं सुपरवाईजरों को एन.सी.डी.सी. कोरबा में कार्य का सघन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने विद्यालय में पहुंचकर दिये जा रहे प्रशिक्षण कार्य का सघन निरीक्षण किया, इस मौके पर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरूभेले, जिला जनगणना अधिकारी ओंकार यादव भी साथ में थे। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जनगणना कार्य के संबंध में दिये जा रहे प्रशिक्षण का सूक्ष्म रूप से अवलोकन किया तथा मास्टर टेªनर व प्रशिक्षणार्थी प्रगणकों का मार्गदर्शन करते हुये त्रुटि रहित जनगणना कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

              24 अप्रैल तक चलेगा प्रशिक्षण

              नगर निगम के जनगणना सहायक नोडल अधिकारी श्री पवन वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कोरबा नगरीय क्षेत्र के प्रगणकों व सुपरवाईजरों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक संचालित किया गया, वहीं द्वितीय चरण में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जायेगा, इसी प्रकार तृतीय चरण में 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक तथा चतुर्थ चरण में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इस अवसर पर जिला सहायक नोडल अधिकारी एम.एस.कंवर, जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर. उपाध्याय, निगम के जनगणना नोडल अधिकारी अपर आयुक्त विनय मिश्रा, निगम के जनगणना सहायक नोडल अधिकारी व उपायुक्त पवन वर्मा, जोन चार्ज अधिकारी नीरज कौशिक, भूषण उरांव, लीलाधर पटेल, एन.के.नाथ, प्राचार्य अल्का फिलिप्स, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर आदि उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              KORBA : नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026

                              विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल...

                              KORBA : जनगणना 2027 अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

                              कलेक्टर ने स्व गणना कर नागरिकों को महाभियान से...

                              Related Articles

                              Popular Categories