KORBA : 21 वीं पशु संगणना हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

              कोरबा (BCC NEWS 24): पशुधन विकास विभाग द्वारा बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में 21वीं पशु संगणना हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किया गया। उल्लेखनीय है कि पशुधन विकास विभाग द्वारा प्रत्येक 5 वर्षो में पशुओ की गणना का कार्य किया जाता है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1914 से की गयी थी। विगत संगणना कार्य की भांति इस वर्ष भी गणना कार्य ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। इस कार्य के लिए जिले में 82 प्रगणक एवं 17 सुपरवाइजर नियुक्त किये गए हैं। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस. पी. सिंह के निर्देशन में जिला नोडल अधिकारी डॉ. एच. के. सोनी के द्वारा प्रथम चरण के प्रशिक्षण में संगणना सम्बन्धी समस्त प्रपत्रों, परिभाषाओ और मोबाइल ऐप में सम्पादित किये जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गयी।

              उप संचालक ने बताया कि सभी प्रगणक व सुपरवाइजर के आईडी-पासवर्ड तैयार कर दिए गए हैं। सभी को मोबाइल ऐप में अभ्यास करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। पशु संगणना कार्य 01 सितम्बर से 31 दिसम्बर के बीच किया जाएगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर संगणना कार्य संपादित करेंगे। संगणना कार्य के बाद भारत शासन द्वारा जिले का डाटा जारी किया जाएगा जो जिले एवं राज्य में पशुधन नीतियों के निर्धारण हेतु आवश्यक होता है। उप संचालक द्वारा सभी पशुपालकों एवं जनसामान्य से विभागीय पशु प्रगणक को आवश्यक सहयोग प्रदान करने अनुरोध किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): बेमेतरा जिले में खनिज के...

                              Related Articles

                              Popular Categories