कोरबा: जनहानि तथा पशुधन हानि को रोकने जिला पंचायत सीईओ ने किया जागरूकता रथ को रवाना…

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिला पंचायत परिसर में मंगलवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप एवं नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने हरी झण्डी दिखाकर ‘स्ट्रे कैटल रिस्पांस फोर्स जागरूकता’ रथ को रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए आमजनों को जागरूक करने का कार्य करेगा। जिले के मुख्य मार्गों एवं सड़कों पर आवारा पशुओं के अनावश्यक रूप से विचरण करने पर दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है जिससे जनहानि तथा पशुधन हानि भी हो जाती है। ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आज जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस जागरूकता रथ का उद्देश्य पशुपालकों को अपने पशुओं को घर में बांधकर रखने तथा पशु एवं जन-धन हानि रोकने के लिए आम जनता को जागरूक करना है। जागरूकता रथ के माध्यम से पशुपालकों एवं आमजनता से जनहानि एवं पशुहानि रोकने के लिए अपील की जा रही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories