कोरबा: जिला युवा कांग्रेस का पैदल मार्च कल…

          कोरबा (BCC NEWS 24): जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज ने बताया कि दिनांक 13 फरवरी 2023 दिन सोमवार को प्रातः 11ः00 बजे कलेक्ट्रेट घेराव का कार्यक्रम आयोजित था, जिसे परिवर्तन कर पैदल मार्च किया गया है। उन्होने बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी निरंतर संसद के अंदर एवं बाहर मोदी-अडानी प्रकरण पर जेपीसी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार इस विषय पर आगामी 13 फरवरी को सुभाष चौक से कलेक्टोरेट कार्यालय तक पैदल मार्च किया जायेगा एवं कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर जेपीसी जांच करने हेतु प्रदर्शन किया जायेगा। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज ने जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, समस्त कांग्रेस पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, समस्त एल्डरमेन, इंटक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ, राजीव कांग्रेस, मछुवारा कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, अनुसूचित जनजाति विभाग (आदिवासी कांग्रेस), युथ इंटक सहित कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories