Tuesday, February 10, 2026

            कोरबा: संभाग स्तरीय रोजगार मेला 12 एवं 13 फरवरी को

            कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर द्वारा 12 एवं 13 फरवरी को शासकीय मॉडल आई.टी.आई., कोनी, बिलासपुर में “संभाग स्तरीय रोजगार मेला” का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी लगभग 4032 पदों पर चयन हेतु कंपनियों द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा।

            उक्त रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए www.erojgar.cg.gov.in पोर्टल में रोजगार पंजीयन एवं संभाग स्तरीय रोजगार मेला हेतु पंजीयन दोनों अनिवार्य हैं। अभ्यर्थियों को पोर्टल में उपलब्ध इच्छुक रिक्त पदों का चयन भी करना होगा। अभ्यर्थी 12 एवं 13 फरवरी 2026 को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष क्रमांक 07759-222069 में संपर्क किया जा सकता है।


                          Hot this week

                          रायपुर: जल जीवन मिशन: सोहागपुर में हर घर नल से पहुंचा जल

                          40 किलो लीटर के उच्च स्तरीय जलागार और 140...

                          रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री साय

                          मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग छत्तीसगढ़...

                          रायपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड

                          मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में 6,412...

                          Related Articles

                          Popular Categories