KORBA :  दीवार ने उगली नशे की गोलियां, पुलिस की छापेमारी में नशीली दवाओं का जखीरा बरामद; 278 नग प्रतिबंधित टैबलेट जब्त

        KORBA: छत्तीसगढ़ में कोरबा में पुलिस की छापेमारी में दीवारों से नशे की गोलियां निकली है। नशे के सौदागर ने बड़े खुफिया तरीके से गोलियों को छुपाया था, लेकिन पुलिस की टीम ने करतूत का पर्दाफाश कर दिया। पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

        कोरबा SP सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में लालमाटी गांव में दबिश दी गई। चंद्रेश महंत उर्फ मनीष पिता महेश्वर दास और रिजवाना बेगम के पास से 278 नग प्रतिबंधित टैबलेट जब्त किया गया है।

        दीवार से नशीली दवाइयां जब्त।

        दीवार से नशीली दवाइयां जब्त।

        गोलू से नशीली गोलियां खरीदने की जानकारी

        पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा, थाना बलौदा निवासी कन्हैया मिरी उर्फ गोलू से नशीली प्रतिबंधात्मक दवाई और सिरप खरीदने की जानकारी दी थी। इस आधार पर ग्राम पंतोरा में उरगा पुलिस ने दबिश दी।

        दीवार में छुपाकर रखी गई थी दवाइयां।

        दीवार में छुपाकर रखी गई थी दवाइयां।

        नशे की गोलियां बरामद

        यहां जब जांच शुरू हुई और नशे की गोलियां बरामद करने की कार्रवाई शुरू हुई तो पुलिस भी चौंक गई। यहां घर के अंदरूनी कमरे की ईंट की कच्ची दीवार के बीच-बीच में ईंट हटाकर बनाए गए जगह में झिल्ली में लपेट कर प्रतिबंधित दवाइयां रखी गईं थी।

        कन्हैया से कुल 760 नग एल्प्राजोलम जब्त

        कन्हैया से कुल 760 नग एल्प्राजोलम, स्पॉस्मोप्रॉक्सीवीन और 6 नग प्रतिबंधित सिरप बरामद हुआ। कन्हैया के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे जेल दाखिल कराया गया।



                Hot this week

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का शुभारंभ आज

                राज्यपाल डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री भी...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में गूंजा पोषण और सेवा का संदेश, चिरईपानी में रोपे गए मुनगा के पौधे

                आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का हुआ सम्मानरायपुर (BCC NEWS...

                रायपुर : मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल : ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने

                छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेखपोषक...

                Related Articles

                Popular Categories