KORBA : डीएलसीसी व डीएलआरसी की बैठक 21 मार्च 2025 को

            कोरबा (BCC NEWS 24): मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला पुनरीक्षा समिति की बैठक 21 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग की अध्यक्षता में शाम 04 बजे जिला पंचायत कोरबा के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। प्रबंधक मार्गदर्शी बैंक कोरबा ने बताया कि बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा, पीएमईजीपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना पर चर्चा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जन-धन योजना, एवं पशुपालकों, मत्स्य पालकों एवं उद्यानिकी हेतु किसान क्रेडिट कार्ड पर भी चर्चा की जाएगी।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories