Friday, February 13, 2026

              KORBA : थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थ (गांजा) को कल किया जाएगा नष्ट

              कोरबा (BCC NEWS 24): पुलिस अधीक्षक कोरबा के अन्तर्गत आने वाले थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थ (गांजा) के नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति गठित की गई है। एनडीपीएस के प्रकरणों में नष्टीकरण हेतु समस्त कार्यवाही पूर्ण कर थाना के द्वारा नष्टीकरण योग्य प्रकरणों की सूची तथा मूल प्रपत्र समिति को प्रस्तुत की गई है। जिसके अन्तर्गत नष्टीकरण हेतु मादक पदार्थ की मात्रा 235.65 किलोग्राम गांजा, तीन नग गांजा पौधा एवं 249 नग कैप्सूल शामिल है। समिति द्वारा नष्टीकरण योग्य मादक पदार्थों को 28 दिसंबर को प्रातः 11 बजे बाल्को पावर प्लांट के भट्ठी (Furnace) में विधिवत जलाकर नष्टीकरण किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त तिथि को चयनित स्थल में मादक पदार्थों (गांजा) के नष्टीकरण की कार्यवाही समिति के सदस्यों के समक्ष पंचनामा तैयार कर की जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : 100 ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया

                              मैनपुर के 57 एवं देवभोग के 43 सचिवों पर...

                              रायपुर: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप...

                              रायपुर : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

                              योजनाओं के क्रियान्वयन, श्रमिकों की सुरक्षा पर विशेष फोकसरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories