कोरबा (BCC NEWS 24): पुलिस अधीक्षक कोरबा के अन्तर्गत आने वाले थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थ के नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति गठित की गई है। एनडीपीएस के प्रकरणों में नष्टीकरण हेतु समस्त कार्यवाही पूर्ण कर थाना के द्वारा नष्टीकरण योग्य प्रकरणों की सूची तथा मूल प्रपत्र समिति को प्रस्तुत की गई है। जिसके अन्तर्गत नष्टीकरण योग्य 29 प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थ शामिल है। समिति द्वारा नष्टीकरण योग्य मादक पदार्थों को 23 नवम्बर को प्रातः 11 बजे बाल्को पावर प्लांट के भट्ठी ( Furnace ) में विधिवत जलाकर नष्टीकरण किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त तिथि को चयनित स्थल में गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही समिति के सदस्यों के समक्ष पंचनामा तैयार कर की जाएगी।

(Bureau Chief, Korba)




