Tuesday, February 17, 2026

              KORBA : निगम के ई.ई. शर्मा हुए सेवानिवृत्त, दी गई विदाई

              • आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने ई.ई.ए.के.शर्मा सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया सम्मानित, दी दीर्घ व स्वस्थ जीवन हेतु शुभकामनाएं

              कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम केरबा के प्रभारी अधीक्षण अभियंता के प्रभार पर रहे कार्यपालन अभियंता श्री ए.के.शर्मा (बच्चन शर्मा) 28 फरवरी को निगम की अपनी दीर्घकालीन सेवा से निवृत्त हो गए। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता श्री शर्मा एवं अन्य सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वस्थ व दीर्घ जीवन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे, विदाई कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यपालन अभियंता श्री अखिलेश शुक्ला द्वारा किया गया।   नगर पालिक निगम केरबा एवं तत्कालीन विशेष क्षेत्र प्राधिकरण में लगभग 42 वर्ष की दीर्घ सेवा के पश्चात निगम के कार्यपालन अभियंता श्री ए.के.शर्मा 28 फरवरी को सेवा से निवृत्त हो गए, वर्तमान में उनके पास निगम के अधीक्षण अभियंता का भी प्रभार था।

              निगम कार्यालय साकेत में आयोजित विदाई कार्यक्रम के दौरान श्री ए.के.शर्मा को विदाई दी गई। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने श्री शर्मा सहित पूर्व में सेवानिवृत्त हुए सहायक कार्यालय अधीक्षक जी.एस.चंदेल व सफाई कामगार के.जे.राव व प्रभा बाई को सम्मानित किया, उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी तथा दीर्घ व स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, बी.पी.त्रिवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, कार्यपालन अभियंता सुरेश बरूवा, भूषण उरांव, अखिलेश शुक्ला, अजीत तिग्गा, प्रकाश चन्द्रा, तपन तिवारी, विनोद शांडिल्य, राहुल मिश्रा, पीयूष राजपूत, अशोक देशमुख, प्रदीप सिकदर, गोयल सिंह विमल, विपिन मिश्रा, आकाश अग्रवाल, सोमनाथ डेहरे, अनिरूद्ध सिंह, रामेश्वर सिंह कंवर, अरूण मिश्रा, हेमंत गभेल, भावेश यादव, नितिन शर्मा, रमेश सूर्यवंशी, अजूला अनंत, अजूलता तिग्गा, अरविंद वानखेडे़, उत्तम साहू, शांतिलाल सोनी, सरस देवांगन, अजय शुक्ला, लीलाम्बर यादव, गोविद पालीवाल, दीवाकांत जायसवाल, मनोज श्रीवास आदि सहित सभी  अधिकारी कर्मचारियों ने उनका सम्मान किया तथा उनके दीर्घ व स्वस्थ जीवन की कामना की। 


                              Hot this week

                              कोरबा: भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन

                              मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की गरिमामयी...

                              रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव...

                              कोरबा: पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन; दिखा संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम

                              दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, भक्ति...

                              Related Articles

                              Popular Categories