KORBA : ’’एक पेड़ मॉ के नाम’’ : पुष्पलता गार्डन से आगे ब्लू बर्ड स्कूल मुख्य मार्ग में किया गया वृक्षारोपण

            कोरबा (BCC NEWS 24): ’’ एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत आज कोरबा के कोसाबाड़ी जोनांतर्गत पुष्पलता उद्यान से आगे ब्लू बर्ड स्कूल मुख्य मार्ग के किनारे वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुये पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को गति दी। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प के साथ विगत 18 जुलाई से ’’ एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज कोरबा के कोसाबाड़ी जोनांतर्गत पुष्पलता उद्यान से आगे ब्लू बर्ड स्कूल मुख्य मार्ग के किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, संतोष यादव, मनमोहन, गोपी, कार्तिक राम, पूरन, अमर सिंह, फिरतू, किरितराम यादव, सांताराम, गंगाराम, केसर सहित अन्य नागरिकगणों ने पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण के संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।


                          Hot this week

                          कोरबा: राज्योत्सव में 207 श्रमिक हितग्राहियों को ₹47 लाख के चेक वितरित

                          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समारोह में उद्योग,...

                          Related Articles

                          Popular Categories