कोरबा: बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, घर की रसोई में खून से लथपथ मिला शव, सिर पर मिले चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस

          कोरबा: जिले के पाली थाना क्षेत्र के नगोईभांठा गांव में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान परदेशी राम मरकाम (62) के रूप में हुई है। उनका शव रसोई घर में खून से लथपथ मिला।

          घटना रविवार की है। घर में बुजुर्ग दंपती ही रहते थे। मृतक की पत्नी सजन बाई शनिवार को बाहर गई थी। वह रविवार की देर शाम को घर लौटी। घर का दरवाजा खुला देख रसोई में गई तो पति का शव देखकर उनके होश उड़ गए।

          खून से लथपथ बुजुर्ग की लाश किचन में मिली।

          खून से लथपथ बुजुर्ग की लाश किचन में मिली।

          सिर पर धारदार हथियार से 3 निशान

          पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव के निरीक्षण में मृतक के सिर पर कुदाल जैसे धारदार हथियार से किए गए 3 वार के निशान मिले। जांच में सामने आया कि मृतक के घर काम करने वाला त्रिभुवन सिंह घटना के बाद से फरार है।

          घर का दरवाजा खुला था, बुजुर्ग की लाश पड़ी हुई थी।

          घर का दरवाजा खुला था, बुजुर्ग की लाश पड़ी हुई थी।

          आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

          पुलिस के अनुसार त्रिभुवन को आखिरी बार मृतक के साथ देखा गया था। वह शराब के नशे में था। उसके गायब होने के कारण पुलिस को उस पर शक है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।

          सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट की वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह और थाना प्रभारी जितेंद्र यादव अपनी टीम के साथ मामले की जांच कर रहे हैं।



                    Hot this week

                    रायपुर : जहां कभी बंदूक थी, वहां बंधा रिश्तों का धागा…

                    बस्तर में राखी ने बदली 'दुश्मनी' की परिभाषा25 साल...

                    ​रायपुर : लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें – राज्यपाल रमेन डेका

                    चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का...

                    Related Articles

                    Popular Categories