कोरबा: सामान्य प्रेक्षक सहित व्यय एवं पुलिस प्रेक्षक के मोबाइल नंबर पर दी जा सकती है निर्वाचन संबंधी सूचना…

              • आम नागरिक कावेरी भवन एनटीपीसी गेस्ट हाउस में मिल सकते हैं प्रेक्षकों से

              कोरबा (BCC NEWS 24): भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोरबा जिले के चारो विधानसभा के लिये प्रेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। सभी प्रेक्षक कोरबा पहुंच गये है। जिले में विधानसभा चुनाव से संबंधित जानकारी आम नागरिकगण अपने विधानसभा से संबंधित प्रेक्षकों के मोबाइल नंबर पर प्रदान कर सकते हैं। कुल 04 आब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। कोरबा और रामपुर विधानसभा के लिए आई.ए.एस. श्री प्रियतु मंडल और पाली-तानाखार तथा कटघोरा विधानसभा के लिए आई.ए.एस. श्री सी.के.जमातिया की नियुक्ति सामान्य आब्जर्वर के रूप में की गई है। इसके अलावा कोरबा, रामपुर पाली-तानाखार तथा कटघोरा विधानसभा के लिए श्री ओ.एन.हरिप्रसाद राव आई.आर.एस. को व्यय प्रेक्षक बनाया गया है, जबकि पुलिस आब्जर्वर के रूप में श्री सी.वेंकटा सुब्बा रेड्डी आई.पी.एस. को नियुक्त किया गया है। ये सभी कोरबा जिले में निर्वाचन तक उपस्थित रहकर निर्वाचन पर नजर रखेंगे।

              विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत रामपुर और कोरबा विधानसभा हेतु प्रेक्षक श्री प्रियतु मंडल (आईएएस), मो.नं. 7587016645 से आम नागरिक प्रातः 9.30 बजे से 10.30 बजे तक कावेरी भवन गेस्ट हाउस, कटघोरा और पाली-तानाखार हेतु प्रेक्षक श्री सी.के.जमातिया .(आईएएस), मो.नं. 7587016646 से आम नागरिकगण प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक एनटीपीसी कावेरी भवन गेस्ट हाउस में मिलकर निर्वाचन संबंधी शिकायत कर सकते हैं।. इसी तरह व्यय आब्जर्वर श्री ओ.एन.हरिप्रसाद राव (आईआरएस) मो.नं. 7587016535 और पुलिस आब्जर्वर श्री सी.वेंकटा सुब्बा रेड्डी (आईपीएस) मो.नं. 7587016647 से सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक एनटीपीसी कावेरी भवन गेस्ट हाउस में निर्वाचन संबंधी शिकायत की जा सकती है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पथरिया बैराज को 56.06 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति

                              पथरिया बैराज से 1925 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगी सिंचाई...

                              रायपुर : स्व-सहायता समूह से की बदौलत बनीं ‘लखपति दीदी’

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम...

                              रायपुर : शासकीय सेवक अवकाश स्वीकृत होने पर ही प्रस्थान करेंगे

                              सुशासन तिहार एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को दृष्टिगत रखते...

                              रायपुर : डेयरी योजना से सशक्त हो रहीं ग्रामीण महिलाएं

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी)...

                              Related Articles

                              Popular Categories