कोरबा : हाथी ने महिला को रौंदकर मार डाला, धान बीज लेने जा रहे थे पति-पत्नी, आधे रास्ते में दंतैल ने किया अटैक

              कोरबा: जिले में पति-पत्नी पर दंतैल हाथी ने हमला कर दिया, जिससे पत्नी की मौके पर मौत हो गई। वहीं पति बाल-बाल बच गया। उसने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पूरा मामला ​​​कोरबा वन मंडल के श्यांग क्षेत्र का है।

              दरअसल, पति वृक्ष राम कंवर (55) अपनी पत्नी यादो बाई कंवर (50) के साथ बासिन से धान बीज लेने गिरारी जा रहे थे। इसी दौरान ऐलोंग से कलमी टिकरा के पास दंतैल हाथी का सामना हो गया। कुछ दोनों समझ पाते उससे पहले ही हाथी ने हमला करना शुरू कर दिया।

              कोरबा वन मंडल के श्यांग क्षेत्र में हाथी के हमले से पत्नी की मौत हो गई, पति ने भागकर अपनी जान बचाई।

              कोरबा वन मंडल के श्यांग क्षेत्र में हाथी के हमले से पत्नी की मौत हो गई, पति ने भागकर अपनी जान बचाई।

              हाथी ने महिला को रौंद डाला

              बताया जा रहा है कि जैसे ही हाथी ने यादों बाई पर हमला किया महिला, वह नीचे गिर पड़ी। हाथी ने उसे पैरों से रौंद दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं किसी तरह वृक्ष राम कंवर जान बचा कर घर भागा। घटनाक्रम की जानकारी देते ही गांव वाले सर्तक हो गए।

              वन विभाग की टीम सक्रिय नहीं

              स्थानीय लोगों की माने तो हाथी के पहुंचने से बेखबर थे। वनकर्मियों ने स्थानीय लोगों को जानकारी नहीं दी थी। ऐसे में स्थानीय लोगों में आक्रोश है। हाथी इलाके में काफी समय से विचरण कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग की टीम सक्रिय नहीं है, जिससे महिला की मौत हो गई।

              हाथी को जंगल में खदेड़ा गया

              ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग सतत निगरानी नहीं कर रहा है। आसपास के गांवों में मुनादी कराना चाहिए, नहीं कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दंतैल हाथी को कड़ी मशक्कत के बाद जंगल की ओर खदेड़ा गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : पुवर्ती में घर-घर पहुंचीं सरकारी सेवाएं

                              पूर्व के घोर नक्सल प्रभावित गांव में लगा सुशासन...

                              रायपुर : लखपति दीदी विद्या साहू ने आत्मनिर्भरता की गढ़ी नई पहचान

                              बेकरी-नमकीन व्यवसाय से संवार रही परिवार का भविष्यरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories