कोरबा: हाथियों ने 2 महिलाओं को मार डाला… करील लेने जंगल गए थे 4 ग्रामीण, दल ने चारों को कुचला; 2 की मौत और 2 लोग घायल

            KORBA: कोरबा के कटघोरा वनमंडल इलाके में रविवार को हाथियों ने 4 ग्रामीणों को कुचल दिया, जिसमें से दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। केंदई रेंज अंतर्गत चोटिया के डंप एरिया का मामला है। गजराज जमकर उत्पात मचा रहे हैं। हााथियों के दल से डर का माहौल बना हुआ है।

            जानकारी के मुताबिक कोरबी गांव के रहने वाले एक ही परिवार के लोगों पर हाथियों का कहर बरपा है। नरसिंह, उनकी पत्नी राजकुमारी, बहन पुन्नी बाई और भांजा दीपक सिंह के साथ करील लेने गए थे। इसी बीच हाथियों का दल वहां आ पहुंचा, जिसमें एक हाथी ने राजकुमारी और पुन्नी बाई पर हमला कर दिया। दोनों को मौत के घाट उतार दिया.

            कोरबा में हाथियों ने महिला को पटक-पटककर मार डाला

            कोरबा में हाथियों ने महिला को पटक-पटककर मार डाला

            वहीं नर सिंह और भांजा दीपक को घायल कर दिया। मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को मिली। वन अमले ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। साथ ही घायलों को डायल 112 की मदद से पोंडी उपरोडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां घायल नर सिंह का इलाज जारी है। वहीं दीपक सिंह को मामूली चोट आई है।

            इधर,कटघोरा वनमडल के डीएफओ कुमार निशांत और रेंजर पोंडी उपरोडा सामुदायिक अस्पताल पहुंचे। जहां डीएफओ ने घायलों का हाल जाना। मृतकों के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।

            पोंडी उपरोडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज

            पोंडी उपरोडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज

            बता दें कि कटघोरा वनमंडल के केंदई, एतमा नहर, पसान, कोरबी क्षेत्र में लगभग 45 से अधिक हाथियों का दल अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। हाथियों ने ग्रामीणों की फसलों के साथ उनके मकानों को भी क्षतिग्रस्त किया जा है।

            करील लेने गए थे ग्रामीण

            वन विभाग लगातार हाथियों की मॉनिटरिंग कर ग्रामीणों को आगाह कर रहा, लेकिन ग्रामीण अपनी हठधर्मिता से लाचार होते हुए जंगल की ओर पूटु और करील लेने पहुंचे थे। दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार

                          बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी में वन...

                          रायपुर : कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

                          उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं...

                          Related Articles

                          Popular Categories