Sunday, February 15, 2026

              KORBA: हाइवा वाहन के चपेट में आया कर्मचारी… कोरबा के गेवरा एसईसीएल खदान में हादसा, पहिए की नीचे फंसी बाइक; चपेट में आने से हुई मौत

              कोरबा: जिला के एसईसीएल गेवरा खदान में हादसा हो गया है। एक भारी वाहन के चपेट में आने से एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दीपका थाना पुलिस ने शव को अस्पताल भेजवाया। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की जांच करने में जुट गई है।

              एसईसीएल गेवरा खदान में इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। मृतक हरदी बाजार निवासी 40 वर्षीय जयपाल सिंह जेवर खदान में पदस्थ था। शनिवार की सुबह 6 बजे फर्स्ट ड्यूटी करने आया हुआ था, जहां काम खत्म होने के बाद वह घर लौट रहा था। उसी समय खदान में एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने मृतक को अपनी चपेट में ले लिया, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

              हादसे के समय मृतक ड्यूटी खत्म होने के बाद वापस घर लौट रहा था।

              हादसे के समय मृतक ड्यूटी खत्म होने के बाद वापस घर लौट रहा था।

              बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन पर कोयला लोड था और वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। हाइवा के नीचे मृतक का बाइक फंस गया और चालक पहिए के नीचे आ गया। जिसके कारण जयपाल का सिर कुचला गया।

              हाइवा के नीचे मृ़तक का बाइक फंस गया और वह पहिए के नीचे आ गया।

              हाइवा के नीचे मृ़तक का बाइक फंस गया और वह पहिए के नीचे आ गया।

              दीपका थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करवाई कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया। इसकी बाद हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई। मृतक के परिजनों का भी बयान दर्ज किया गया है। हादसा कब, कैसे और किन परिस्थिति में हुई, पुलिस इसकी जांच करने में जुट गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर: मुख्यमंत्री साय राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में होंगे शामिल

                              महाशिवरात्रि के अवसर पर शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा...

                              Related Articles

                              Popular Categories