कोरबा: रोजगार मेला: 02 फरवरी को 124 रिक्त पदों में भर्ती के लिए लगेगा रोजगार मेला…

            • लाईवलीहुड काॅलेज कोरबा में होगा आयोजन

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने कोरबा जिले के लाईवलीहुड काॅलेज कोरबा में 02 फरवरी 2023 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से जिले के युवाओं को अपना भविष्य संवारने का सुनहरा मौका मिलेगा। रोजगार मेले में कुल 124 पदों पर भतÊ की जाएगी। जिले के 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पास युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। रोजगार के लिए युवाओं की भर्ती इंटरव्यू-प्लेसमेंट के माध्यम से की जाएगी। रोजगार मेले में कुल 05 कंपनियां शामिल हो रही हैं। इसमें एस.बी.आई. लाईफ कोरबा में एजेण्ट के 10 और मैनेजर के 02 पद, ए.यू. स्माॅल फायनेंस बैंक में सेल्स एक्जीक्यूटिव के 05 और मैनेजर के 02 पद, सोनी मल्टीसर्विसेस में एजेण्ट के 10, एक्जीक्यूटिव के 05 तथा मैनेजर के 02 पद, बिरला सन लाईफ इंश्योरेंस कंपनी में एडवाईजर के 05 तथा मैनेजर के 02 पद, जिज्ञासा सिक्योरिटी सर्विसेस एण्ड हाऊस कीपिंग कोरबा में सिक्योरिटी गार्ड के 10 पद, होटल मैनेजमेंट एण्ड हाऊस कीपिंग के 20 तथा अन्य में 50 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिले के इच्छुक बेरोजगार युवा 02 फरवरी 2023 को सुबह 11 बजे लाईवलीहुड काॅलेज कोरबा में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : सरगुजा ओलंपिक में ग्रामीण प्रतिभाओं का दिखेगा दम, 88 हजार खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

                          गांधी स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरूसात...

                          रायपुर : राज्योत्सव में महिला सशक्तिकरण और सुपोषित बचपन की प्रेरक तस्वीर

                          रेडी-टू-ईट फूड मशीन बनी आकर्षण का केंद्र, पोषण आहार...

                          Related Articles

                          Popular Categories