कोरबा: सांस्कृतिक भवन कटघोरा में उद्यमिता जागरूकता शिविर आज

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं एवं भावी उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन सांस्कृतिक भवन, पुराना नगर पालिका के सामने बिलासपुर रोड कटघोरा में 17 फरवरी दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया है।  शिविर  में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत अनुदानित ऋण हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा ऋण प्रक्रिया, पात्रता शर्तों एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने संबंधी जानकारी दी जाएगी। महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा ने जिले के इच्छुक युवा-युवतियों एवं उद्यमियों से निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान से किसानों को मिल रही आधुनिक और टिकाऊ खेती की जानकारी

                          बेमेतरा जिले में पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम,...

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

                          पहले सेमीफाइनल में संस्कारधानी का मुकाबला न्यायधानी सेरायपुर (BCC...

                          Related Articles

                          Popular Categories