Friday, February 13, 2026

              कोरबा: उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन 24 मार्च को…

              कोरबा (BCC NEWS 24): स्वयं का उद्योग-व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक युवक-युवतियों को उद्योग स्थापना में सहायता करने एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। उद्यमियों को अनुदानित ऋण का लाभ देने के लिए लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 24 मार्च को शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर दोपहर 12 बजे से आयोजित होगी। शिविर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले के उद्यमी युवक -युवतियों को स्वयं का उद्योग-व्यवसाय स्थापना के लिए जागरूक और प्रोत्साहित किया जाएगा। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोरबा ने बताया कि उद्यमिता जागरूकता शिविर में इच्छुक युवक-युवतियां, उद्यमी एवं स्वसहायता समूह के सदस्य निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में उपस्थित होकर उद्योग-व्यवसाय स्थापना के बारे में जानकारी और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


                              Hot this week

                              कोरबा: जीर्ण एवं कष्टसाध्य रोगों में आयुर्वेदिक पंचकर्म से नई उम्मीद

                              कोरबा (BCC NEWS 24): आयुष विभाग अंतर्गत स्पेशलाइज्ड थेरेपी...

                              रायपुर : एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े

                              उपकेंद्र , ट्रांसफार्मर और लाइन नेटवर्क में बड़ा विस्ताररायपुर...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ की 4 सेंट्रल जेलों को मिला आईएसओ गुणवत्ता प्रमाणन

                              राज्य में जेलों की व्यवस्था व गुणवत्ता सुधार का...

                              Related Articles

                              Popular Categories