KORBA: कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की लगी ड्यूटी

              कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जिला कलेक्टर कार्यालय कोरबा में 12 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जिला कार्यालय परिसर में रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष एवं जिला परिसर के 100 मीटर की अंदर की सुरक्षा की दृष्टिकोण से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने 12 अप्रैल से 22 अप्रैल तक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार श्री के. के. लहरे एवं अतिरिक्त तहसीलदार श्री अमित केरकेट्टा तथा प्रभारी अधिकारी गौतम सिंह की ड्यूटी लगाई है। उक्त अधिकारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories