कोरबा: पिकअप और कार में आमने-सामने भिड़ंत… कार सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल; गाड़ी में फंसे शव को बड़ी मशक्कत से निकाला गया

              कोरबा: जिले में उरगा-हाटी मार्ग पर कोडमसरा नाले के पास शुक्रवार दोपहर को पिकअप और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, बालको निवासी हैबीकुल कमल अपने साथी आबिद अख्तर के साथ अपनी कार से हाटी की तरफ जा रहा था। कार हैबीकुल चला रहा था। वहीं पिकअप उरगा हाटी से करतला की ओर आ रहा था। दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। दोनों गाड़ियों के बीच उरगा-हाटी मार्ग पर जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

              पिकअप और कार के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत।

              पिकअप और कार के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत।

              हादसे के बाद कार चालक हैबीकुल बुरी तरह से गाड़ी में फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। करतला थाना प्रभारी लालन पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। करतला थाना प्रभारी ललन पटेल ने बताया कि गाड़ी में फंसे मृतक को काफी मशक्कत से निकाला गया। इसके लिए गैस कटर से कार के हिस्से काटने पड़े।

              टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। ड्राइवर का शव कार में ही बुरी तरह से फंस गया।

              टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। ड्राइवर का शव कार में ही बुरी तरह से फंस गया।

              घायल युवक की हालत गंभीर है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद से आरोपी पिकअप चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जेसीबी समेत नौ वाहन जब्त

                              खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन का मामलारायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories