Saturday, February 21, 2026

              KORBA: डाक मतपत्र से मतदान करने सुविधा केंद्र स्थापित

              • निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात अधिकारी/कर्मचारी कर पाएंगे मतदान

              कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय क्षेत्र क्रमांक 04 कोरबा के तहत आने वाले सभी अधिकारी/कर्मचारी जो सामान्य निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात है के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने हेतु सुविधा केंद्र तथा अनुपस्थित श्रेणी अनिवार्य सेवा के मतदाताओं हेतु सुविधा केंद्र स्थापित की गई है।
              इसके अंतर्गत जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर कोरबा में सुरक्षा बल एवं नगर सेना 29 एवं 30 अप्रैल को, मतदान दल कर्मचारी एवं अन्य जिलों से प्राप्त डाक मतपत्र के आवेदक, वाहन चालक हेतु 01 से 06 मई तक, अनिवार्य सेवा श्रेणी मतदाता हेतु 01 से 03 मई प्रातः 09 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान कर सकते हैं। इसी तरह शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में सुरक्षा बल एवं नगर सेना अंतर्गत मतदाता 29 एवं 30 अप्रैल को 09 से 05 बजे तक मतदान कर सकते हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने संबंधित शासकीय अधिकारी/कर्मचारी को निर्धारित दिनांक एवं समय पर सुविधा केंद्र में मतदान की अपील की है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी, युवा बदलेंगे भारत का भविष्य” – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह...

                              रायपुर : शतक’ फिल्म राष्ट्रसेवा जीवंत दस्तावेज – लक्ष्मी राजवाड़े

                              महिला बाल विकास मंत्री ने प्रथम दिवस देखी फिल्म,...

                              Related Articles

                              Popular Categories