कोरबा: किसान ने की आत्महत्या, खेत में गमछे से फांसी लगाकर दी जान, मृतक 10 वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित था

              कोरबा: जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के पखनापारा में एक किसान की आत्महत्या का मामला सामने आया है। रेशम लाल यादव (45) ने खेत में गमछे से फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। रेशम लाल पिछले 10 वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे और घरेलू स्तर पर उनका इलाज चल रहा था।

              मृतक के छोटे भाई अजय कुमार यादव (28) ने पुलिस को बताया कि रेशम लाल बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। मृतक की पत्नी सोमवारी बाई को गांव के अकली कंवर के खेत में लहुट खार पर रेशम लाल का शव मिला।

              घटना बुधवार रात की है। रेशम लाल खाना खाकर घर पर सोए थे। गुरुवार सुबह खेत में काम कर रहे किसानों ने शव को देखा और परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला – वन मंत्री केदार कश्यप

                              सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत मड़ानार और मर्दापाल...

                              रायपुर : मर्दापाल में वन मंत्री ने ग्राम पंचायत भवन और महतारी सदन का किया लोकार्पण

                              ’महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को मिलेगी...

                              Related Articles

                              Popular Categories