कोरबा: शासन की पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसान किसन बंजारे को मिला लाभ

              कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा विकासखंड के ग्राम करुमौहा निवासी प्रगतिशील किसान श्री किसन बंजारे के लिए यह खरीफ सीजन खुशियाँ लेकर आया है। शासन की पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था तथा अनुकूल मौसम के चलते उन्होंने इस वर्ष धान उपार्जन केंद्र नकटीखार में 145 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। लगभग 8 एकड़ भूमि में खेती करने वाले किसान किसन बंजारे ने बताया कि इस वर्ष समय पर वर्षा होने से फसल की बढ़वार अच्छी रही और अपेक्षा के अनुरूप उत्पादन प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी उन्होंने लगभग 150 क्विंटल धान का विक्रय किया था, और इस वर्ष भी परिणाम संतोषजनक रहे हैं।

              किसान किसन बंजारे ने शासन द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। टोकन प्रणाली के माध्यम से निर्धारित तिथि पर धान विक्रय की सुविधा मिलने से किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती। साथ ही, केंद्रों में बैठने की व्यवस्था, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। शासन की किसान-हितैषी नीतियाँ, पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया और अनुकूल मौसम ने इस वर्ष किसान किसन बंजारे को आत्मसंतोष और आर्थिक संबल प्रदान किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी दूरस्थ अंचलों के लोगों की बड़ी उम्मीद

                              एक फोन कॉल पर प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी...

                              रायपुर : जन्म-मृत्यु पंजीकरण में अपील की सुविधा, नागरिकों को मिली राहत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय...

                              Related Articles

                              Popular Categories