KORBA : बेहतर समर्थन मूल्य और आधुनिक खरीदी व्यवस्था से किसान उमेंद सिंह उत्साहित

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिले में धान खरीदी के सुचारू संचालन का लाभ किसानों को तेजी से मिल रहा है। इसी क्रम में रिस्दी के किसान श्री उमेंद सिंह धान उपार्जन केंद्र नकटीखार में अपने मेहनत से उपजाए 60 क्विंटल धान  का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान बेचने का अनुभव पहले से कहीं अधिक आसान रहा। विशेष रूप से टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त होने से उन्हें किसी भी प्रकार की प्रतीक्षा या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। किसान ने  बताया कि वे खेती-किसानी के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और लगभग 4 एकड़ कृषि भूमि पर खेती करते हैं। इस वर्ष उनकी धान की फसल अच्छी हुई है, जिसका श्रेय वे आधुनिक खेती पद्धतियों और सरकार की सुविधाओं को देते हैं।

              उमेंद्र राम का कहना है कि सर्वाधिक मूल्य पर धान खरीदी की स्थायी व्यवस्था ने किसानों में न केवल भरोसा बढ़ाया है, बल्कि खेती के प्रति रुचि भी मजबूत की है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी उन्होंने 60 क्विंटल धान विक्रय किया था एवं धान बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने समय पर खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं  की खरीदी में किया, जिसका सकारात्मक परिणाम इस वर्ष की अच्छी पैदावार के रूप में सामने आया है। किसान उमेंद्र राम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के लिए दी जा रही सुविधाएँ सराहनीय हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  की पहल की प्रशंसा करते हुए बताया कि राज्य में कृषकों के हित में किए जा रहे कार्यों से किसानों का मनोबल बढ़ा है। ऐसी सुव्यवस्थित धान खरीदी की व्यवस्था से  किसान संतुष्ट और खुश हैं। सरकार द्वारा दिए जा रहे बेहतर समर्थन मूल्य और सुविधाजनक खरीदी प्रक्रिया को लेकर उन्होंने विशेष धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इन प्रयासों से किसानों को अपनी मेहनत का पूरा मूल्य मिल रहा है।


                              Hot this week

                              KORBA : रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित

                              दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रितकोरबा (BCC NEWS 24): रजिस्ट्रीकरण...

                              रायपुर : आरोग्य जशपुर अभियान : सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से बदल रही तस्वीर

                              हेल्पलाइन, मातृ-शिशु देखभाल, सर्पदंश प्रबंधन से लेकर आधुनिक स्वास्थ्य...

                              रायपुर : दुधावा जलाशय की नहरों के कार्य हेतु 25.32 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories