KORBA : किसानों को मिला तोहफा : प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त की जारी

              कोरबा (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त के अंतर्गत देश के 9 करोड़ किसानों को 18 हजार करोड़ रुपये की सम्मान राशि का हस्तांतरण किया। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र कटघोरा, कोरबा में किया गया। यह आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र कोरबा तथा कृषि विकास, किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। सीधे प्रसारण के पश्चात जिला उप संचालक कृषि श्री डी.पी.एस. कंवर ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को रबी सीजन में दलहन एवं तिलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार तथा उन्नत कृषि तकनीकों के अपनाने पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

              कृषि विज्ञान केंद्र कोरबा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस.पी. सिंह ने प्राकृतिक खेती के महत्व, लाभ एवं व्यावहारिक उपयोग पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बीजामृत, जीवामृत एवं घनजीवामृत की निर्माण विधियों, उनके वैज्ञानिक आधार एवं उपयोग से उत्पादन लागत में कमी तथा भूमि की उर्वरता संरक्षण के लाभों की विस्तृत जानकारी दी।  इस दौरान ग्राम नवागांव कला के कृषक श्री गब्बर सिंह (पिता श्री शिवचरण सिंह) को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ, जिसमें प्राकृतिक खेती, विभागीय योजनाओं और फसल विविधीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी जानकारी मिल सकी, जिससे कृषकों के ज्ञान तथा आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी, कृषि विज्ञान केंद्र का समस्त स्टाफ, तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              KORBA : बदली जिंदगी, बढ़ा आत्मविश्वासः रजनी उइके बनीं ‘लखपति दीदी

                              पोल्ट्री फार्म, फोटो कॉपी एवं चॉइस सेंटर से साकार...

                              BREAKING: ट्रम्प की ईरान पर समुद्री नाकाबंदी शुरू, कहा- टोल देने वाले को होर्मुज पार करने की इजाजत नहीं

                              तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ...

                              Related Articles

                              Popular Categories