KORBA : किसान अपने धान विक्रय के सुखद अनुभव को पंजियों में करें दर्ज – कलेक्टर

        • किसानों से चर्चा कर सुविधाओं की ली जानकारी, वास्तविक उपज को ही केंद्र में विक्रय करने का किया आग्रह
        • गुणवत्तापूर्ण धान खरीदी करने हेतु केंद्र प्रबंधक को किया निर्देशित
        • कलेक्टर ने मोरगा धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

        कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र मोरगा  का निरीक्षण कर केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने उर्पाजन केन्द्र में पंजीकृत किसानों की संख्या, जारी टोकन, अब तक हुए धान खरीदी, राशि भुगतान एवं केंद्र में उपलब्ध बारदानों के सम्बंध में प्रबंधक से जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में धान भंडारण, स्टैकिंग व्यवस्था का भी अवलोकन करते हुए नए-पुराने बारदाना की उपलब्धता, बारदाना की गुणवत्ता, चौकीदार की व्यवस्था,  सीसीटीवी की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने किसानों द्वारा विक्रय हेतु लाए धान की नमी का भी अपने समक्ष जांच करवाई और बोरी में भरे धान का इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन में माप करवाकर वजन का परीक्षण कराया।

        कलेक्टर ने केंद्र प्रभारी को उपार्जन केंद्र में शासन के दिशा निर्देश का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए साथ ही वहां आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने एवं किसानों से गुणवत्तापूर्ण धान खरीदी करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो और केंद्र में अवैध धान की खरीदी बिल्कुल नही होनी चाहिए। इस दौरान कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए उनसे अपने वास्तविक उपज को ही समिति में विक्रय करने की बात कही। साथ ही बिचौलियो कोचियों के अवैध धान का केंद्र में विक्रय रोकने हेतु जिला प्रशासन का सहयोग करने के लिए कहा। उन्होंने किसानों से धान विक्रय के अपने सुखद अनुभव को केंद्र में उपलब्ध पंजियों में दर्ज करने का आग्रह किया। जिससे किसानों की सहूलियत अनुसार केंद्र में धान खरीदी में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री तुला राम भारद्वाज सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



                Hot this week

                रायपुर : सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न...

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर जीपीएम जिले को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’

                पुरातात्विक धरोहर धनपुर पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचनजिले...

                रायपुर : सटीक निशाने से ईशा सिंह ने बढ़ाया भारत का मान, एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

                महिला 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन,...

                Related Articles

                Popular Categories