Sunday, February 15, 2026

              KORBA : सड़क हादसे में पिता की दर्दनाक मौत, बच्चों का एडमिशन कराने स्कूल गया था, लौटते वक्त बाइक से हुई टक्कर

              KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में सड़क हादसे में एक पिता की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार व्यक्ति बच्चों का एडमिशन कराने स्कूल गया था, जहां से लौटते वक्त ये हादसा हो गया। घटना करतला थाना क्षेत्र के पसरखेत की है।

              घटना का बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस की मदद से घायल बच्चों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

              सामने से आ रही बाइक से हुई टक्कर

              कोलगा निवासी राज तिर्की (38) अपने बड़े बेटे अनूप तिर्की (10) और आलोक तिर्की (07) के साथ बाइक में सवार होकर पसरखेत गए हुए थे। मृतक के बड़े बेटे ने बताया कि उनकी बाइक एक कार के पीछे चल रही थी। इस दौरान सामने से आ रही बाइक ने सीधे ठोकर मार दी।

              कोरबा में सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे घायल हो गए।

              कोरबा में सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे घायल हो गए।

              स्कूल बंद होने के कारण वापस लौट रहे थे

              मृतक राज मिस्त्री का काम करता था और अपने बच्चों को प्राइवेट में स्कूल एडमिशन कराने आया हुआ था। स्कूल बंद होने के कारण तीनों वापस लौट रहे थे और ये हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से 108 के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

              घर का इकलौता कमाने वाला था शख्स

              मृतक घर का इकलौता कमाने वाला था। जो राज मिस्त्री का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शख्स के तीन बेटे हैं। अनूप और आलोक के बाद एक साल का बेटा और है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पंचनामा किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर: श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                              महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना,...

                              BIG NEWS: जर्मनी में पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर को सुरक्षा अधिकारी ने रोका, आईडी कार्ड दिखाने को कहा

                              बर्लिन: जर्मनी में आयोजित म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान...

                              रायपुर: सड़कों और पुलों से बदल रही तस्वीर, दूरस्थ गांव मुख्य धारा से जुड़ रहे

                              बढ़ी विकास की रफ्तार, दूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंच रही...

                              Related Articles

                              Popular Categories