Friday, February 20, 2026

              KORBA : महिला डॉक्टर से 5 लाख की ठगी, आरोपी बोला- पार्सल में ब्राउन शुगर भेजी हैं, CBI और पुलिस केस का दिखाया धौंस

              KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में CBI का डर दिखाकर अज्ञात व्यक्ति ने महिला डॉक्टर से 5 लाख 47 हजार की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। ठगी की भनक लगते ही महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोर का है।

              छाया गौतम मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने IPC की धारा 419, 420, 384, 468 और 471 के अंतर्गत अपराध रजिस्टर्ड किया गया है। पुलिस ने सिम नंबर 9852758177 के धारक के खिलाफ नामजद FIR दर्ज किया है।

              छाया गौतम ने थाने में दर्ज कराई FIR

              छाया गौतम ने थाने में दर्ज कराई FIR

              पुलिस और CBI का डर दिखाकर धोखाधड़ी

              सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि किसी पार्सल को मलेशिया ब्राउन शुगर भेजने के नाम से अज्ञात व्यक्ति ने डॉक्टर गौतम को फोन किया। उसमें कई तरह की बातें करने के साथ धमकी दी, फिर दिल्ली आने को कहा गया। पुलिस और CBI का डर दिखाकर धोखाधड़ी की गई।

              महिला डॉक्टर से की गई धोखाधड़ी।

              महिला डॉक्टर से की गई धोखाधड़ी।

              खाते को कराया गया होल्ड

              ब्लैकमेल और ठगी करने वाले ने छाया गौतम को वीडियो कॉल करने के साथ यह भी बताया था कि इतना सब कुछ करने के बाद उनके खाते को लीगलाइज कर दिया जाएगा। रुपए वापस कर दिए जाएंगे। मामला पुलिस की जानकारी में आने पर खाते को होल्ड कराया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : गरियाबंद में एफएसटीपी प्लांट का शुभारंभ

                              पर्यावरण संरक्षण एवं वैज्ञानिक स्वच्छता प्रबंधन की दिशा में...

                              Related Articles

                              Popular Categories