कोरबा: SECL गेवरा कोल माइंस में लगी भीषण आग, मचा हडकंप… कोल स्टॉक का काफी कोयला जलकर खाक, 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

          कोरबा: जिले के SECL गेवरा कोल माइंस के कोल स्टॉक में मंगलवार को लगी भीषण आग पर बुधवार तड़के काबू पा लिया गया। गेवरा के आनंद वाटिका कोल स्टॉक में लगी आग पर 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आगू पाया जा सका।

          आग लगने के कारण कोल इंडिया को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इधर पूरे मामले में प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस बारे में जब एसईसीएल के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका मोबाइल बंद मिला। वहीं घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से बचते नजर आए।

          SECL गेवरा कोल माइंस के कोल स्टॉक में लगी भीषण आग।

          SECL गेवरा कोल माइंस के कोल स्टॉक में लगी भीषण आग।

          बताया जा रहा है कि आग काफी समय से लगी हुई थी, लेकिन अधिकारियों ने उस पर संज्ञान नहीं लिया और आग फैलती चली गई। तब जाकर आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कोल स्टॉक का काफी हिस्सा धू-धूकर जल चुका था। इससे पहले भी कुसमुंडा गेवरा दीपका और मानिकपुर के कोल माइंस में आग लग चुकी है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories