कोरबा: कचरा संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग… फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, काफी मात्रा में कचरा जलकर खाक

              KORBA: कोरबा शहर से लगे काशीनगर वार्ड 20 में स्थित कचरा संग्रहण केंद्र में बुधवार को भीषण आग लग गई। धुआं और आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख वहां बस्तीवासियों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जल्दी से लोगों ने फायर ब्रिगेड और डायल 112 को सूचना दी। कचरा संग्रहण केंद्र का नाम मणि कंचन केंद्र है।

              खबर मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कचरा संग्रहण केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जिन जगहों पर आग नहीं पहुंच पाई थी, वहां से कचरे को हटाया गया। हालांकि उनके निकालते-निकालते भी कचरा संग्रहण केंद्र के बड़े हिस्से में लगी आग ने काफी कचरों को अपनी चपेट में ले लिया था।

              कचरा संग्रहण केंद्र में बुधवार को भीषण आग लग गई।

              कचरा संग्रहण केंद्र में बुधवार को भीषण आग लग गई।

              लोगों ने आशंका जताई कि यहां असामाजिक तत्वों का हाथ आग लगाने में हो सकता है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वे आग पर काबू पाने के लिए पहुंचते, काफी कचरा जलकर खाक हो चुका था। सूखा कचरा होने के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया था।

              सूखा कचरा हुआ जलकर खाक।

              सूखा कचरा हुआ जलकर खाक।

              कचरा संग्रहण केंद्र में अलग-अलग संग्रहित कचरा रखा जाता है। तीन श्रेणियों सूखा, गीला कचरा और मिक्स कचरा यहां रखा हुआ था। कचरे को कॉलोनी और बस्ती से जमा कर यहां लाया जाता है। उसके बाद अलग-अलग संग्रहित कर रखा जाता है। सूखा कचरा बाहर था, जिसमें आग लगी, जो धीरे-धीरे अंदर तक फैल गई। घटना की सूचना सिविल लाइन थाना और नगर निगम के अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन : कम लागत में ज्यादा मुनाफे का बेहतर विकल्प

                              राष्ट्रीय बागवानी मिशन से किसानों को मिल रहा प्रोत्साहन,...

                              बिलासपुर : एनटीपीसी सीपत में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

                              बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत में दिनांक 11...

                              रायपुर : पहाड़ी गांव तुलतुली में बदली तस्वी

                              योजनाओं से संवर रहा भविष्यरायपुर (BCC NEWS 24): कांकेर...

                              Related Articles

                              Popular Categories