कोरबा : मोहर्रम पर दो गुटों में मारपीट, ताजिया रैली के दौरान हुई वारदात, जलती आग के भट्ठे में धकेलने से नाबालिग गंभीर रूप से घायल

              कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जलती हुई आग के भट्ठा में धकेलने से 17 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया है. उन्हें जिला मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा गांव की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

              मिली जानकारी के मुताबिक, मोहर्रम के अवसर पर ताजिया रैली निकालने के दौरान दो गुटों में मारपीट हुई. इस दौरान यह घटना घटी है. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे. बताया जा रहा कि पुराने विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी, इस दौरान नाबालिग को आग के भट्‌ठा में धकेल दिया गया.


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना जनता और प्रशासन के बीच भरोसे का सेतु

                              मुड़गांव जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति...

                              Related Articles

                              Popular Categories