KORBA : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न पदों की अंतिम वरीयता सूची जारी

            आपत्ति 07 सितंबर तक

            कोरबा (BCC NEWS 24): कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए अंतिम वरीयता सूची जारी की गई है। जारी अंतिम वरीयता सूची में दंत शल्य चिकित्सक, आयुष चिकित्सा अधिकारी, फिजियोथेरेपिस्ट, नर्सिंग अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, प्रयोगशाला तकनीशियन, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष), ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन, सहायक नर्स दाई, परामर्शदाता, प्रयोगशाला सहायक एवं सुरक्षा कर्मचारी सहित विभिन्न पद शामिल हैं। अंतिम वरीयता सूची में अंकित प्राप्तांकों के संबंध में किसी अभ्यर्थी को आपत्ति होने पर वह अपना आपत्ति आवेदन स्वयं अथवा डाक के माध्यम से 07 सितंबर 2026 को शाम 05.30 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा में प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति केवल अंतिम वरीयता सूची में अंकित प्राप्तांकों के संबंध में ही स्वीकार की जाएगी। आपत्ति प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी को अपने दावे के समर्थन में आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। बिना प्रमाण के प्रस्तुत आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी अंतिम वरीयता सूची एवं विस्तृत सूचना का अवलोकन जिला कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट korba.gov.in  पर कर सकते हैं।


                          Hot this week

                          कोरबा: दूसरे दिवस की रामलीला के प्रमुख आकर्षक रहे हनुमान अंश मूवी के नायक शोभिनव सत्य

                          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने श्रीरामलला जी की प्रतिमा...

                          कोरबा: रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से होगा उर्वरक वितरण

                          नई डिजिटल व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ाने और कालाबाजारी पर...

                          कोरबा: म्हिला कृषक सम्मेलन आयोजित

                          कोरबा (BCC NEWS 24): अंतराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के...

                          Related Articles

                          Popular Categories