कोरबा : कॉफी पॉइंट के पास जंगलों में लगी आग, पेड़-पौधे और वन औषधियां जलकर हो रही नष्ट, वन विभाग नहीं ले रहा सुध

              कोरबा: जिले के बालको नगर रेंज के वनपरी क्षेत्र के जंगलों के पहाड़ी इलाके में इन दिनों आग से पेड़-पौधे जल रहे हैं। जंगल मे मौजूद कई प्रजाति के पेड़-पौडे और वन औषधियां जल रही हैं। वहीं वन्य जीव-जंतुओं की जान खतरे में हैं। आग लगने का कारण अज्ञात हैं और वन अमला इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

              जानकारी के मुताबिक, बालको से लेमरू जाने वाले रास्ते में कॉफी पॉइंट ​​​​​​के समीप बड़े इलाके में आग लगी हुई है। सूखे पत्तों में लगी आग अब पूरे जंगल को अपनी चपेट में लेने लगी है। तेज हवाओं के कारण लपटें तेजी से फैल रही हैं। आग के कारण जंगलों को भारी नुकसान हो रहा है। मगर वन विभाग इस पर कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। आग लगने से वन विभाग को काफी नुकसान हो चुका है।

              आग पर काबू नहीं पाया गया

              राहगीरों ने बताया कि यहां काफी लंबे समय से आग लगी हुई है और जंगल तक फैल गई है। किसी तरह का आग पर काबू पानी का प्रयास नहीं दिख रहा है। इस आग में छोटे-बड़े काफी पौधे जलकर नष्ट हो गए हैं। संबंधित विभाग को इसपर ध्यान देने की जरूरत है।

              पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है

              यह मार्ग पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है, जहां काफी संख्या में लोग घूमने आते हैं। इनमें से कुछ सामाजिक तत्व भी होते हैं जो आगजनी की घटना को अंजाम देते हैं, ऐसे लोगों पर वन विभाग को चाहिए कि नजर रखें और उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।


                              Hot this week

                              रायपुर : पक्का आवास मिलने से जीवन में आई खुशहाली

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ राज्य...

                              रायपुर : कुसुम की खेती के प्रति बालोद जिले के किसानों में बढ़ा रूझान

                              रकबा शून्य से बढ़कर हुआ 157 हेक्टेयर रायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है – मुख्यमंत्री साय

                              प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...

                              Related Articles

                              Popular Categories