KORBA : राधासागर तालाब कटघोरा मे बाढ़ बचाव और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट कोहड़िया में गैस लिकेज मॉक ड्रील का आयोजन कल

          कोरबा (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशासन द्वारा 20 अगस्त दिन गुरुवार को प्रातः 10 बजे राधासागर तालाब कटघोरा में बाढ़ बचाव के संबंध में मॉक ड्रील का आयोजन किया गया है। इसी तरह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट कोहड़िया कोरबा में दोपहर 12 बजे गैस लिकेज के संबंध में मॉक ड्रील आयोजित किया जायेगा। अपर कलेक्टर ने बताया कि यह मॉक ड्रील आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह केवल एक प्रशिक्षण प्रक्रिया है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। नागरिकों से अपील की गई है कि अभ्यास के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा लोगों को सही जानकारी प्रदान करें और मॉक ड्रील में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।



                    Hot this week

                    KORBA : राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

                    कोरबा (BCC NEWS 24): कटघोरा, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन...

                    KORBA : 24 अगस्त से निगम चलाएगा राजस्व वसूली का विशेष अभियान

                    आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आदेश जारी कर जोन...

                    KORBA : पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

                    एसडीएम श्री मनोज बंजारे ने शिक्षा, स्वास्थ्य , खाद्य, विद्युत एवं...

                    KORBA : आंगनबाड़ी सहायिका के 4 रिक्त पदों के लिए दावा-आपत्ति 9 सितंबर तक

                    कोरबा (BCC NEWS 24): एकीकृत बाल विकास परियोजना, कोरबा...

                    Related Articles

                    Popular Categories