कोरबा: पीईटी व पीपीएचटी की प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन हेतु उड़नदस्ता नियुक्त…

        • कन्ट्रोल रूम निर्मित कर कर्मचारियों की लगाई गई है ड्यूटी

        कोरबा (BCC NEWS 24): छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पीईटी एवं पीपीएचटी की प्रवेश परीक्षा 25 जून 2022 दिन रविवार को दो पालियों में आयोजित की गई है। प्रथम पाली में पीईटी की परीक्षा पूर्वान्ह 09 बजे से 12.15 बजे तक और द्वितीय पाली में पीपीएचटी की परीक्षा अपरान्ह 2 बजे से 5.15 बजे तक आयोजित किया गया है।
        परीक्षा के सुचारू संचालन एवं केन्द्र में व्यवस्था बनाए रखने व अनुचित साधनों के रोकथाम तथा निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। जिसके अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी श्री पी.एल.मिरेंद्र, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल्को श्री रेशम प्रकाश दुबे एवं व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली श्रीमती तुलीका देवांगन को प्रथम पाली हेतु 02 परीक्षा केंद्र 2201 से 2202 के लिए उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। साथ ही उपरोक्त संबंधितों को द्वितीय पाली के 03 परीक्षा केंद्र 2201 से 2203 तक के लिए भी उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। उक्त परीक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय कोरबा के कक्ष क्रमांक 06 वरिष्ठ लिपिक या परीक्षा शाखा में अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा दिवस को प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए लगाई गई है। जिसके अंतर्गत सहायक ग्रेड 02 श्री रतन सिंह छेदाम, भृत्य जिला कार्यालय कोरबा श्री बहोरन दास मानिकपुरी एवं श्री ज्योति वेंकटेश्वरलू की ड्यूटी निर्धारित की गई है।



                Hot this week

                रायपुर : एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन एवं सफाई मित्रों का सम्मान

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                रायपुर : रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प -राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन...

                Related Articles

                Popular Categories