Monday, February 16, 2026

              KORBA : पीईटी व पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन हेतु उड़नदस्ता नियुक्त

              • कन्ट्रोल रूम निर्मित कर कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

              कोरबा (BCC NEWS 24): व्यापमं द्वारा आयोजित पीईटी व पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 13 जून 2024 दिन गुरूवार को दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता दल नियुक्ति की गई है, जिसके अंतर्गत सहायक सांख्यिकी अधिकारी कोरबा श्री एम. आर. डहरिया, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुदुरमाल श्री टी. डी. टोण्डे तथा व्याख्याता सेजेस गोपालपुर श्रीमती ललिता पटेल को उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।
              उक्त परीक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय कोरबा के कक्ष क्रमांक 06 वरिष्ठ लिपिक या परीक्षा शाखा में अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा दिवस को प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए लगाई गई है। जिसके अंतर्गत सहायक ग्रेड-02 श्री कृष्ण गोपाल कंवर जिला कार्यालय कोरबा तथा भृत्य श्री ज्योति वेंकटेश्वरलू जिला कार्यालय कोरबा की ड्यूटी निर्धारित की गई है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories