कोरबा: पीपीटी की प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन हेतु उड़नदस्ता नियुक्त…

              • कन्ट्रोल रूम निर्मित कर कर्मचारियों की लगाई गई है ड्यूटी

              कोरबा (BCC NEWS 24): छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पीपीटी की प्रवेश परीक्षा 09 जुलाई 2023 रविवार को पूर्वान्ह 09 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित की गई है। परीक्षा के सुचारू संचालन एवं केन्द्र में व्यवस्था बनाए रखने व अनुचित साधनों के रोकथाम तथा निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। जिसके अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी श्री पी.एल.मिरेंद्र, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोनबिर्रा श्री संजीव खाखा एवं व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली श्रीमती तुलीका देवांगन को 04 परीक्षा केंद्र 2201 से 2204 के लिए उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। उक्त परीक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय कोरबा के कक्ष क्रमांक 06 वरिष्ठ लिपिक या परीक्षा शाखा में अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा दिवस को प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए लगाई गई है। जिसके अंतर्गत सहायक ग्रेड 02 श्री शेख रिजवान जिला कार्यालय कोरबा तथा भृत्य श्री सत्येंद्र जिला कार्यालय कोरबा की ड्यूटी निर्धारित की गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पहाड़ी गांव तुलतुली में बदली तस्वी

                              योजनाओं से संवर रहा भविष्यरायपुर (BCC NEWS 24): कांकेर...

                              रायपुर : जिले के दूरस्थ गांव चिंगनार में लगा जनसमस्या निवारण शिविर

                              ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभसांसद और विधायक...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर नल से पहुंचा जल

                              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में...

                              रायपुर : राजस्व निरीक्षक और पटवारी निलंबित

                              फसल क्षति मुआवजा निर्धारण में लापरवाही बरतने का मामला रायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories